संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में घर में आग लगने से एक भारतीय मूल की महिला की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, महिला गुरुवार की रात अपने अपार्टमेंट में कोई विशेष अनुष्ठान कर रही थी, इसी दौरान आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना शारजाह के अल मजाज इलाके की है, जब एक 11 मंजिला इमारत के आठवें तल पर स्थित अपार्टमेंट में भारतीय मूल की महिला कोई अनुष्ठान कर रही थी। इसी दौरान गलती से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
शारजाह में ही एक अन्य भारतीय मूल की महिला ने की आत्महत्या
वहीं एक अन्य घटना में शारजाह में ही अल नाहदा इलाके में भारतीय मूल की महिला और उसकी नवजात बच्ची अपने घर में मृत पाए गए हैं। महिला केरल के कोल्लम से ताल्लुक रखती थी और दो साल पहले ही संयुक्त अरब अमीरात गई थी। महिला अपने पति के साथ यूएई गई थी, लेकिन पति से झगड़े के चलते बीते कुछ महीनों से अलग रह रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि नवजात बच्ची की दम घुटने से मौत हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला ने पहले बच्ची की तकिये से दम घोंटकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
Stuntman SM Raju: शूटिंग के वक्त हुआ हादसा, स्टंटमैन एसएम राजू की मौत; मदद को आगे आए एक्टर विशाल