फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय शख्स ने यूएई में लॉटरी में 28 करोड़ रुपये जीते

Sat, 04 May 2019 06:30 PM IST
अमर शर्मा भाषा, दुबई
विज्ञापन
लॉटरी विजेता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन
यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय शख्स ने लॉटरी में 1.5 करोड़ दिरहम (करीब 28 करोड़ रुपये) जीते हैं। शारजाह में रहने वाले शोजित के एस शुक्रवार को अबू धाबी ड्यूटी फ्री टिकट ड्रॉ में विजेता रहे। इसे यूट्यूब पर भी प्रसारित किया गया।
विज्ञापन


शोजित ने एक अप्रैल ऑनलाइन टिकट खरीदा था लेकिन उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि वह जीते हैं। अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने का बार-बार प्रयास किया पर वह फोन काट रहे थे।

हर महीने अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लॉटरी का आयोजन करने वाले रिचर्ड ने ‘खलीज टाइम्स’ को बताया कि शोजित अगर फोन नहीं उठाते तो उनके घर पर जाकर संपर्क करने का भी इरादा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और भारतीय मंगेश मेंडे ड्रॉ में बीएमडब्ल्यू 220 आई कार के विजेता रहे। इसके अलावा आठ अन्य भारतीय और एक पाकिस्तानी को भी सांत्वना पुरस्कार मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें