नेपाल पुलिस ने बताया कि सिक्किम निवासी केशव गुरुंग नेपाली नववर्ष मनाने वहां गया था। शनिवार रात वह पूर्वी नेपाल के पर्यटन स्थल चिवा भंजयांग से लौटते समय पहाड़ी से नीचे गिर गया।
पूर्वी नेपाल के पंचथर जिले में एक चट्टान से गिरकर 34 वर्षीय एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने इसके बारे में बताया कि सिक्किम निवासी केशव गुरुंग नेपाली नववर्ष मनाने वहां गया था। शनिवार रात वह पूर्वी नेपाल के पर्यटन स्थल चिवा भंजयांग से लौटते समय पहाड़ी से नीचे गिर गया। पुलिस ने यह भी बताया कि गुरुंग अपने चार दोस्तों के साथ चिवा भंजयांग घूमने आए थे।