फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: भारतवंशी ठग ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, कोर्ट ने दिया जेल संपत्ति जब्त करने का आदेश

Thu, 01 Jul 2021 02:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन

सार

  • ब्रिटेन की ‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस’ (सीपीएस) ने कहा कि 31 वर्षीय चरणजीत संधू को देश के विभिन्न भागों में कई घोटाले करने और लोगों को 1,704,564 ब्रिटिश पौंड का चूना लगाने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
london police - फोटो : Wikimedia Commons
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में भारतीय मूल का एक निवेशक लोगों को ठगने का दोषी पाया गया है और उसे 3,91,680 ब्रिटिश पौंड जुर्माना अदा करने या जेल में चार साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन की ‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस’ (सीपीएस) ने कहा कि 31 वर्षीय चरणजीत संधू को देश के विभिन्न भागों में कई घोटाले करने और लोगों को 1,704,564 ब्रिटिश पौंड का चूना लगाने का दोषी पाया गया।

सीपीएस ने थेम्स वैली पुलिस और सिटी ऑफ लंदन पुलिस के साथ मिलकर गहन छानबीन की और आरोपी की सारी संपत्ति जब्त करने के लिए अदालत से आदेश लिया।

विशेष अभियोजक क्लेयर बेनेट ने कहा, संधू एक हानि पहुंचाने वाला, क्रूर और निष्ठुर अपराधी है जो एक ऐसे अभियान का सरगना था जिसने बुजुर्ग और कमजोर लोगों को बार-बार कॉल कर और उन पर दबाव बना कर उन्हें अपना निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें