फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Award: एनर्जी बोट चैलेंज में भारतीय टीम ने लगाई पुरस्कारों की हैट्रिक, मोंटे कार्लो में किया शानदार प्रदर्शन

Mon, 08 Jul 2024 06:27 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोंटे कार्लो में आयोजित 11वें मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज में भारतीय टीम सी शक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने इस साल प्रतियागिता में तीन पुरस्कार जीते। 

विज्ञापन
विजेता भारतीय टीम - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिभागियों की टीम सी शक्ति ने 11वें मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज में इतिहास रच दिया। प्रतिभागियों ने इनोवेशन, डिजाइन व कम्युनिकेशन पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

भारतीय टीम का यह अबतक का सबसे बेहतर प्रदर्शन था, जिसमें उसने लगातार तीसरे साल कम्युनिकेशन पुरस्कार हासिल किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद टीम सी शक्ति के रोशन ने कहा, हमने इस साल तीन पुरस्कार जीते। यह अब तक का हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि, हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन अगले साल और मजबूत वापसी करने के लिए दृढ़ हैं। कोयंबटूर के कुमारगुरु कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग की स्नातक छात्रा व टीम की एक अन्य सदस्य हेमलता ने कहा, हम तीसरी बार एमईबीसी में भाग लेने वाली एकमात्र भारतीय टीम हैं।

यूरोप को पछाड़ा
इस साल डिजाइन व इनोवेशन पुरस्कार जीतना विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इन श्रेणियों में भारतीय टीम ने यूरोप में पछाड़ा, जहां नावें संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज में एनर्जी श्रेणी में 18, सोलर में 13 तथा ओपन सी श्रेणी में 15 टीमें शामिल हुईं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद छात्र बेहद उत्सहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें