फ्रांस में चुनावी रुझानों के बाद प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल ने इस्तीफा देते हुए कहा, यदि उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया जाता है तो वह अपना उत्तराधिकारी नियुक्त होने तक अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए पद पर बने रहेंगे, क्योंकि पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होने वाले हैं।
फ्रांस में रविवार को चुनाव संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल ने सोमवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पेरिस ओलंपिक को एक महत्वपूर्ण दायित्व बताया और अपना उत्तराधिकारी नियुक्त होने तक अपने कर्तव्यों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
चुनाव बाद आए शुरुआती रुझानों में एनएफपी को सबसे ज्यादा बहुमत मिलने का अनुमान है। वहीं, इमैनुअल मैक्रों की सत्तारूढ़ पार्टी दूसरे और दक्षिणपंथी नेशनल रैली तीसरे स्थान पर रह सकती है। चुनावी रुझानों के बाद प्रधानमंत्री अट्टल ने इस्तीफा देते हुए कहा, यदि उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया जाता है तो वह अपना उत्तराधिकारी नियुक्त होने तक अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए पद पर बने रहेंगे, क्योंकि पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होने वाले हैं।
फ्रांस 24 के अनुसार, फ्रांसीसी पीएम अट्ट्ल ने अपने इस्तीफा भाषण में कहा, मैंने शुरुआत से ही तीन जोखिमों के लिए सचेत किया है, जिसमें वामपंथी फ्रांस इनसोमिस पार्टी के पूर्ण बहुमत, नेशनल रैली के पूर्ण बहुमत और हमारे मूल्यों और सिद्धांतों को मूर्त रूप देने वाले आंदोलन के गायब होने का जोखिम शामिल है, लेकिन फ्रांस के लोगों ने इन तीनों जोखिमों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन
अट्टल ने कहा, प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का सम्मान था। मैं इस फ्रांसीसी भावना में विश्वास करता हूं जो गणतंत्र की भावना के प्रति गहराई से निहित और प्रतिबद्ध है। उन्होंने फ्रांस को अनिश्चितता और अस्थिरता में धकेलने के लिए मैक्रों की कथित तौर पर आलोचना की। वहीं, संसदीय सीटें बढ़ने के बावजूद अनुमानित परिणामों से कम होने पर निराशा व्यक्त की।