महज चार साल पहले छात्र वीजा पर स्कॉटलैंड पहुंचे तमिलनाडु के पीएचडी छात्र क्यू मणिवन्नन ने स्कॉटिश संसद का सदस्य बनकर इतिहास रच दिया है। स्कॉटिश ग्रीन्स पार्टी से चुने गए मणिवन्नन खुद को 'नॉन-बाइनरी' और ट्रांसजेंडर तमिल अप्रवासी बताते हैं। उनकी यह जीत स्कॉटलैंड के उन नियमों के कारण संभव हुई, जो राष्ट्रमंडल नागरिकों को चुनाव लड़ने की अनुमति देते हैं।
महज चार वर्ष पूर्व छात्र वीजा पर स्कॉटलैंड पहुंचे तमिलनाडु के एक भारतीय डॉक्टरेट छात्र क्यू मणिवन्नन ने स्थानीय चुनाव में अपनी जीत को ब्रिटेन की राजनीति में आप्रवासन, पहचान और प्रतिनिधित्व के व्यापक मुद्दे में बदल दिया है। वह खुद को नॉन-बाइनरी मानते हैं और सत्ता में विविधता का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं। क्यू मणिवन्नन, स्कॉटिश संसद (होलीरूड) के नए सदस्यों में से एक हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरेट छात्र मणिवन्नन को स्कॉटिश ग्रीन्स की एडिनबर्ग और लोथियंस ईस्ट क्षेत्रीय सूची से स्कॉटिश संसद के लिए चुना गया। अपने समर्थकों के बीच खड़े मणिवन्नन ने कहा, मैं एक ट्रांसजेंडर तमिल अप्रवासी हूं। इस देश में कुछ लोगों के लिए मैं वह सब कुछ हूं जिससे नफरत करने वाले घृणा करते हैं और मैं आज यहां आपके एमएसपी (स्कॉटिश संसद सदस्य) के रूप में पूरी सावधानी के साथ खड़ा हूं। उनके चुनाव की आप्रवासन विरोधी आवाजों ने उन नियमों को लेकर आलोचना की है जो स्कॉटलैंड में रहने वाले कुछ विदेशी नागरिकों को चुनाव लड़ने की अनुमति देते हैं।
नियम परिवर्तन के तहत संभव हुआ उम्मीदवारी
राष्ट्रमंडल नागरिक होने के नाते नियम परिवर्तन के तहत संभव हुई, जो अल्पकालिक वीजा पर रहने वाले या स्थायी निवास वालों को भी स्कॉटलैंड में चुनाव के योग्य बनाता है। आप्रवासन पर अंकुश लगाने को अभियान चलाने वाले माइग्रेशन वॉच ने कहा, राजनेताओं को ब्रिटिश चुनावों में राष्ट्रमंडल नागरिकों के स्वतः मतदान के अधिकार व गैर-ब्रिटिश नागरिकों के चुनावों में खड़े होने की क्षमता खत्म करना चाहिए।
स्कॉटिश ग्रीन्स मणिवन्नन के साथ
स्कॉटिश ग्रीन्स की सह-नेता, गिलियन मैके ने कहा, पार्टी नए वीजा आवेदन की प्रक्रिया में मणिवन्नन का समर्थन करेगी। ग्रीन्स पार्टी ने कहा, इस प्रक्रिया को संसद के सत्र के दौरान पूरा करना होगा। मणिवन्नन के चुनावी पर्चे में उन्हें राजनीति में पीएचडी छात्र, कला कार्यकर्ता, स्कॉटिश ग्रीन पार्टी के फलस्तीन एकजुटता समूह के सह-संयोजक, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में वर्णित किया है।