फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कनाडा में चार दिनों से लापता भारतीय छात्रा का शव मिला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Apr 2025 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

वंशिका 25 अप्रैल को कमरा देखने के लिए शाम में अपने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अब उसका शव  संदिग्ध परिस्थितियों में समुद्र तट पर मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में बीते चार दिनों से लापता भारतीय छात्रा वंशिका का शव बरामद हुआ है। कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने भी वंशिका की मौत की पुष्टि की है। वंशिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है, ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कनाडा पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कनाडा स्थित उच्चायोग ने भी की मौत की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंशिका, आम आदमी पार्टी के नेता देविंदर सैनी की बेटी है, जो आप विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के करीबी माने जाते हैं। वंशिका पंजाब के डेरा बस्सी की निवासी थी और करीब ढाई साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। वंशिका 25 अप्रैल को कमरा देखने के लिए शाम में अपने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अब उसका शव  संदिग्ध परिस्थितियों में समुद्र तट पर मिला है। भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी कर कहा कि 'हम दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि ओटावा में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर संबंधित एजेंसियों से बात की गई है और स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। हम पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के संपर्क में हैं और हरसंभव मदद की कोशिश कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें- Canada Elections: कनाडा चुनाव में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी जीत को ओर, रुझानों में दिखा ट्रंप फैक्टर का असर
विज्ञापन


आप नेता ने की बेटी की मौत की जांच की मांग
बेटी की मौत पर आप नेता देविंदर सैनी ने कहा कि 'मेरी बेटी साल 2023 में ओटावा गई थी। वह जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती थी। मेरी आखिरी बार उससे 25 अप्रैल को बात हुई थी, जब वह काम पर जा रही थी। 26 अप्रैल को उन्हें मैसेज मिला कि वह लापता है। वह आइलेट्स एग्जाम की तैयारी कर रही थी, जो 26 अप्रैल को था। मेरी भारत सरकार से अपील है कि वे कनाडा अथॉरिटी से बात करें ताकि उसके शव को जल्द भारत लाया जा सके। मैं इस मामले में जांच की भी मांग करता हूं।'
विज्ञापन


बीती 25 अप्रैल को लापता हुई थी वंशिका
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वंशिका 25 अप्रैल को लापता हुई थी। वह किराए का कमरा देखने के लिए गई थी लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। अगले दिन उसकी अहम परीक्षा थी, वह भी छूट गई तो वंशिका के मिलने जुलने वाले लोगों को चिंता हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। 

ये भी पढ़ें- US: इलिनोइस में बेकाबू होकर इमारत में घुसी कार, चार मासूमों को कुचला; पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें