कनाडा में भारतीय मूल के एक 32 वर्षीय ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू को शुक्रवार को 8 साल कैद की सजा सुनाई गई। इस ड्राइवर पर एक बस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार होने का आरोप था। इस दुर्घटना में जूनियर हॉकी टीम के दर्जन भर खिलाड़ियों समेत 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसे कनाडा के खेल इतिहास की सबसे बुरी दुर्घटना माना गया था।
सिद्धू को जनवरी में 29 गुना खतरनाक ड्राइविंग के लिए जिम्मेदार माना गया था। सिद्धू के ट्रक ने 6 अप्रैल, 2018 को एक हाईवे इंटरसेक्शन पर एक बस में टक्कर मार दी थी, जिसमें प्लेऑफ गेम खेलने के लिए जा रही हमबोल्डट ब्रोंकास हॉकी टीम के खिलाड़ियों समेत 16 लोग मारे गए थे, जबकि 13 अन्य गंभीर घायल हो गए थे।