फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकाः 30 दिसंबर से लापता भारतीय मूल की महिला की मौत, कार की डिग्गी में मिला शव

Fri, 17 Jan 2020 11:58 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका के इलिनियोस प्रांत में नववर्ष पर कथित रूप से लापता हुई 34 साल की भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई है। उसका शव कार की डिग्गी में रहस्यमय परिस्थिति में मिला है।  

विज्ञापन


इलिनियोस प्रांत के शॉम्बर्ग पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि सुरील डबावाला 30 दिसंबर को जब शॉम्बर्ग में देर रात जब वह अपने घर नहीं लौटीं तब उनके परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकागो ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, सुरील के परिवारवालों का कहना है कि वह जिम में व्यायाम करने गई थीं और उन्हें आखिरी बार कार चलाते हुए देखा गया था। उसके बाद से वह लापता है। शिकागो पुलिस विभाग ने इस घटना की जानकारी शॉम्बर्ग पुलिस को दे दी है। शिकागो पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार शिकागो पुलिस की प्रवक्ता केली बार्तोली ने जानकारी देते हुए कहा कि सुरील के परिवार ने निजी जासूसों की मदद ली जिन्हें शिकागो के वेस्ट गारफील्ड पार्क में सुरील की सफेद सेडान कार मिली। उसके बाद शिकागो पुलिस के अधिकारियों को वहां बुलाया गया।

बयान के अनुसार, सुरील के पिता कार की चाबी लेकर वहां पहुंचे और फिर उसकी डिग्गी खोली गई। उसमें सुरील का शव कंबल में लिपटा रखा था। अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सुरील की बहन ने कहा कि उनके परिवार को कुछ नहीं पता कि उनकी बहन के साथ क्या हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें