फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: ब्रिटेन में दिनदहाड़े भारतवंशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता से बोले आरोपी- अपने देश वापस जाओ

Sat, 13 Sep 2025 02:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई है और कोई भी संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो आदि मुहैया कराने की अपील की। 
विज्ञापन
यूके पुलिस - फोटो : X-@metpoliceuk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में भारतवंशी सिख महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीय महिला से पार्क में दिनदहाड़े दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता से अपने देश वापस जाने को भी कहा। पुलिस इस घटना की नस्लीय भेदभाव और घृणा अपराध से जोड़कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से पहले घटी। पीड़िता से टेम रोड इलाके में एक पार्क में दिन के उजाले में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावर गोरे लोग थे। पुलिस ने उनके हुलिये की जानकारी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि एक आरोपी मजबूत कदकाठी का है और उसने गहरे रंग का स्वेट शर्ट और दस्ताने पहने हुए थे। वहीं दूसरे आरोपी ने ग्रे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई है और कोई भी संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो आदि मुहैया कराने की अपील की। 

ये भी पढ़ें- Yemen: यमन में इस्राइली हमले में आवासीय इमारतें तबाह, खंडहरों में रहने के लिए मजबूर परिवार; अब तक 46 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर भारतवंशी समुदाय में गुस्सा
इस घटना को लेकर ब्रिटेन के भारतवंशी और सिख समुदाय में गहरी नाराजगी और गुस्सा है। ब्रिटेन में हाल के समय में सिख समुदाय के खिलाफ नस्लीय हमलों की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हिंसा और नस्लवाद का घोर निंदनीय कृत्य है। नस्लवाद की ओल्डबरी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें