फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशियों का आग्रह, पाकिस्तानी कॉकस से अलग हों सांसद रो खन्ना

Wed, 18 Sep 2019 05:38 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ro Khanna - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिका में 230 भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना से आग्रह किया है कि पाकिस्तान पर सांसदों के दल (कॉकस) से वह खुद को अलग कर लें। संगठनों का कहना है कि यह अमेरिकी सिद्धांतों और भारत के भू-रणनीतिक हितों का विरोधाभासी है।

विज्ञापन


42 वर्षीय रो खन्ना पिछले माह अमेरिकी सांसदों के पाकिस्तानी दल में शामिल होने वाले पहले भारतवंशी हैं। वह भारत और भारतीय अमेरिकियों के सांसदों के दल के भी सदस्य हैं। हिंदू, भारतीय-अमेरिकी संगठनों, पेशेवर संगठनों और सामुदायिक नेताओं ने सोमवार को भारतीय-अमेरिकी सांसद को सौंपे पत्र में उनसे अनुरोध किया है कि वह पाकिस्तान पर सांसदों के दल से खुद को अलग कर लें।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने उस पत्र की एक प्रति जारी की है। पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान द्वारा आतंकियों की मदद से अफगानिस्तान में अमेरिकी हितों को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है, उसने भारत के खिलाफ भी छद्म युद्ध छेड़ रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें