फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 के लिए भारत को बधाई देने वाली पाक की पहली महिला अंतरिक्षयात्री ने की शांति की अपील

Wed, 18 Sep 2019 12:39 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,दुबई

सार

  • पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्षयात्री हैं नमीरा सलीम
  • सलीम ने पिछले सप्ताह चंद्रयान 2 के लिए दी थी बधाई
  • स्पेस ट्रस्ट की संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं नमीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-2 मिशन पर भारत को बधाई देने के चलते पिछले सप्ताह सुर्खियां बटोरने वाली पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्षयात्री नमीरा सलीम ने कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र ‘स्पेस डिप्लोमेसी’ से लाभ उठा सकता है।

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान में कश्मीर को लेकर जारी तनाव के बीच उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष ही ऐसा क्षेत्र है जहां सभी सीमाएं टूट जाती हैं और इनसान राजनीति से ऊपर उठ जाता है। नमीरा ने आगे कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण के युग में मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं को संदेश देना चाहती हूं कि शांतिपूर्ण समाधानों के लिए अंतरिक्ष का सहारा लें और इसके जरिये शांति व विश्वास के लिए जगह बनाएं।

स्पेस ट्रस्ट की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्षा नमीरा ने कहा कि वह अंतरिक्ष के व्यावसायीकरण का समर्थन करती है। वह मानती हैं कि अंतरिक्ष अब दुनिया के नेताओं और राजनेताओं के लिए खुला है।
विज्ञापन


सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के लिए अंतरिक्ष में जाने की तैयारी कर रहीं नमीरा ने कहा कि मैं अंतरिक्ष ट्रस्ट के माध्यम से पृथ्वी पर शांति के लिए एक अंतरिक्ष कूटनीति का इस्तेमाल करने की अपील करती हू। बता दें कि नमीरा ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिण ध्रुव में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिए इसरो और भारत को बधाई दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें