फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: भारतीय मूल के लड़के और उसके दोस्तों पर चाकू से हमला और लूटपाट; जन्मदिन पर खेल रहे थे बास्केटबॉल

Sun, 30 Jul 2023 05:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

Australia:  यह घटना गुरुवार को तरनेत शहर में हुई जब रियान सिंह (16 वर्षीय) और उसके दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से लैस एक गिरोह ने घात लगाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेलबर्न में एक भारतीय मूल के लड़के और उसके दो दोस्तों पर एक गिरोह ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वे बास्केटबॉल खेल रहे थे। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


टीवी चैनल 7 न्यूज की खबर के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को तरनेत शहर में हुई जब रियान सिंह (16 वर्षीय) और उसके दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से लैस एक गिरोह ने घात लगाकर हमला कर दिया। खबर में कहा गया है कि करीब सात से आठ लोगों के एक समूह ने तीनों पर हमला किया और उनसे अपने मोबाइल फोन सौंपने की मांग की। उन्होंने रियान को अपना नया नाइकी एयर जॉर्डन स्नीकर्स छोड़ने का आदेश दिया, जो उसे केवल उपहार के रूप में मिला था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रियान अपने जन्मदिन पर एक पारिवारिक रात्रिभोज में जाने वाला था। उसकी पसलियों, बाहों, हाथ और पीठ पर चाकू से हमला किया गया और सिर के पिछले हिस्से पर मारा गया। 
विज्ञापन


विक्टोरिया पुलिस के अनुसार, उसके एक दोस्त को भी चाकू मार दिया गया है। 'ऑस्ट्रेलिया टुडे' की खबर के अनुसार, 'अपराधियों के घटनास्थल से जाने से पहले एक विवाद हुआ और युवकों पर कई बार चाकू से हमला किया गया। चैनल 7 न्यूज ने रयान की मां सुषमा मनंधर के हवाले से कहा,  (यह) उचित नहीं है ... हम उसके जन्मदिन की योजना बना रहे थे।' रियान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसके बाएं हाथ की उंगलियों को बचाने के लिए सर्जरी की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके ठीक होने के बाद कुछ और दिनों तक अस्पताल में रहने की उम्मीद है, उनके दो दोस्त भी अस्पताल में ठीक हो रहे हैं। खबर के अनुसार, गिरोह ने उसी दोपहर पहले  कैरोलीन स्प्रिंग्स में एक अवकाश केंद्र में अन्य पीड़ितों पर घात लगाकर हमला किया था। विक्टोरिया पुलिस का कहना है कि अपराधी एक गहरे रंग के वाहन में घटनास्थल से चले गए, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा, घटना के आसपास की सटीक परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें