फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: उत्तरी इंग्लैंड में भारतीय मूल की छात्रा की मौत, कार ने मारी टक्कर

Mon, 27 Feb 2023 10:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लीड्स मलयाली एसोसिएशन के मुताबिक, अथिरा (25 वर्षीय) केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थीं और उन्होंने पिछले महीने ही लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई शुरू की थी।   
विज्ञापन
Athira Anilkumar Laly Kumari - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स शहर में एक तेज रफ्तार कार ने बस स्टॉप और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारी। इस दौरान एक भारतीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने मृतक की पहचान अथिरा अनिल कुमार लाली कुमारी के रूप में की है। 

विज्ञापन

 
लीड्स मलयाली एसोसिएशन के मुताबिक, अथिरा (25 वर्षीय) केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थीं और उन्होंने पिछले महीने ही लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई शुरू की थी।   
 
पुलिस ने एक बयान में कहा, अथिरा उन दो पैदल यात्रियों में से एक थीं, जिन्हें कार से टक्कर लगने पर गंभीर चोटें आईं। घटना में एक ब्लैक वोक्सवैगन गोल्फ कार और एक बस स्टॉप को भी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

  
यॉर्कशायर पुलिस ने कहा, दूसरे घायल व्यक्ति (करीब 40 वर्षीय) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार चालक को खतरनाक ड्राइविंग से मौत के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लेकिन कुछ समय बाद रिहा कर दिया गया, क्योंकि टक्कर की जांच जारी है। 

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना 22 फरवरी को हुई और उसने क्षेत्र में कार कैमरों से फुटेज के लिए अपील की है। कथित तौर पर, अब बर्मिंघम में भारतीय वाणिज्य दूतावा पीड़ित परिवार को मदद प्रदान करने के लिए मामले को देख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें