फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल का सिख नेता गिरफ्तार, गुरुद्वारे को जलाने की साजिश रचने का आरोप

Sat, 11 Mar 2023 03:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

आरोपी राज सिंह गिल (60 वर्षीय) बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल के लिए उम्मीदवार रहा है। उसे गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी खालसा दरबार को निशाना बनाने और संपत्ति को जलाने की साजिश रचने के आरोप में 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
राज सिंह गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक भारतीय मूल के सिख व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने कैलिफोर्निया के सबसे बड़े गुरुद्वारे को जलाने की साजिश रची। इसके अलावा उस पर गुरुद्वारे के एक सदस्य को मारने के लिए लोगों को पैसे देने का भी आरोप लगा है। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी राज सिंह गिल (60 वर्षीय) बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल के लिए उम्मीदवार रहा है। उसे गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी खालसा दरबार को निशाना बनाने और संपत्ति को जलाने की साजिश रचने के आरोप में 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया। 

अधिकारियों के द्वारा गिल के आवास पर तलाशी के लिए वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद उसे आपराधिक धमकियों सहित छह मामलों में गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बेकर्सफील्ड पुलिस विभाग ने कहा कि राज ने गुरुद्वारा को जलाने और अन्य लोगों को गोली मारने के लिए पैसे देने की भी कोशिश की। 
विज्ञापन


US News: यूएस संसद में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को किया सम्मानित, इन क्षेत्रों में काम करने के लिए मिला सम्मान
  
रिपोर्ट में कहा गया है कि राज सिंह गिल ने 2022 में मनप्रीत कौर के खिलाफ सिटी काउंसिल के वार्ड-7 से चुनाव लड़ा था। लेकिन कौर ने चुनाव जीता। कौर बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल के लिए चुनी जाने वाली पहली सिख पंजाबी महिला थीं।
विज्ञापन


वार्ड-7 से चुनाव जीतने वाली कौर ने मामले को लेकर बयान जारी कर कहा, मुझे उनके खिलाफ लगे कथित आरोपों के बारे में पता है। मुझे भरोसा है कि बेकर्सफील्ड पुलिस विभाग हमारे समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए लगन से काम करेगा और मामले को संबोधित करेगा। इस खबर को सुनना दुखद और भयावह है। यह उन सिख गुरुद्वारों में से एक है, जिसमें स्थानीय लोग आते हैं। पूजा स्थल को नष्ट करने के प्रयास के बारे में सुनन दिल तोड़ने वाला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें