Singapore: भारतीय मूल के एक फ्लाइट स्टीवर्ड को सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया। दरअसल, उन्होंने एक कार ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया।
भारतीय मूल के एक फ्लाइट स्टीवर्ड को सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया। दरअसल, उन्होंने एक कार ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने कार को एयरपोर्स से यात्रा के लिए किराए पर लिया था।
विज्ञापन
द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनोथ बालासुब्रमण्यम उन 69 व्यक्तियों में शामिल थे, जिन्होंने सिंगापुर एयरलाइंस के वार्षिक पुरस्कार समारोह में सोमवार को पुरस्कार प्राप्त किया। यह समारोह सिंगापुर एयरलाइंस के कर्मचारियों की उपलब्धियों का जश्न माने के लिए आयोजित किया गया था।
बालासुब्रमण्यम (34 वर्षीय) नवंबर 2022 में चांगी हवाई अड्डे से किराए की कार में जा रहे थे। वह कार में पीछे बैठे हुए थे। जब उन्होंने जोर से कराहने की आवाज सुनी और ड्राइवर को अपनी सीट पर गिरते हुए देखा तो उन्होंने वाहन को रोकने के लिए कार का हैंडब्रेक खींचा, हैजार्ड लाइट चालू की और तुरंत 995 पर कॉल की। इसके बाद वह यातायात को निर्देशित करने के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन
बालासुब्रमण्य को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी थी और उन्होंने इसका प्रशिक्षण भी लिया था। इसलिए उनको अनुभव था। उन्होंने बेहोश ड्राइवर को पुनर्जीवित किया। उनके इस काम के लिए उनकी सिंगापुर एयरलाइंस के वार्षिक पुरस्कार समारोह में प्रशंसा की गई और पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि जब मैं लदंन से लौटा तो ड्राइवर की पत्नी ने मुझे धन्यवाद देने के लिए फोन किया। लेकिन, उन्होंने मुझे बताया कि उनकी (ड्राइवर) मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि वह अब भी ड्राइवर के परिवार के संपर्क में हैं।
नवंबर में एसआईए में अपना 10वां साल पूरा करने जा रहे बालासुब्रमण्यम की सोमवार को इस बात के लिए भी सराहना की गई कि वह यात्रियों के बोर्डिंग पास की जांच किए बिना उनका नाम याद रखने में भी सक्षम हैं। इस कौशल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके पास कोई विशेष तकनीक नहीं है, लेकिन उड़ान भरने से पहले फ्लाइट मैनिफेस्ट को देखते हैं और देखते हैं कि प्रत्येक यात्री ने क्या पहना है और क्या उनमें अनूठी विशेषताएं हैं।