अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एक कोरियन छात्र ने भारतीय मूल के अपने रूममेट की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार करके अदालत के सामने पेश किया गया था। जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
अमेरिका के प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय के कोरियन छात्र द्वारा अपने भारतीय मूल के रूममेट को चाकू मारने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में कोरियाई छात्र ने बताया कि उसे अपने दोस्त की हत्या के लिए खेद है। उसने यह दावा भी किया है कि उसे ब्लैकमेल किया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंडियाना पुलिस ने 20 साल के छात्र वरुण मनीष छेड़ा को पिछले बुधवार को कैंपस के पश्चिमी किनारे पर मैककचियन हॉल में मृत अवस्था में पाया था। मामले में जांच के बाद, कोरिया के एक जूनियर साइबर सुरक्षा प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय छात्र जी मिन जिमी शा को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद 22 वर्षीय शा को शुक्रवार को टिप्पेकेनो काउंटी मजिस्ट्रेट सारा व्याट के सामने अदालत में पेश किया गया था। अदालत में पूछताछ के दौरान शा ने बताया कि उसे ब्लैकमेल किया गया था। इसके बाद पीड़ित परिवार के लिए बोलते हुए शा ने कहा कि उसे खेद है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले बुधवार को उसने लगभग 12:45 बजे पुलिस को फोन करके जानकारी दी थी कि उसने मैककचियन हॉल में अपने रूममेट को चाकू मार दिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उसने छेदा को एक कुर्सी पर और शा को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने यह भी बताया कि दीवार पर खून के छींटों के साथ ही फर्श पर खून से लथपथ चाकू पड़ी हुई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी शा ने पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया कि चाकू उसका था और उसी से उसने अपने रूममेट को मारा था। इंडियाना पुलिस ने इस मामले में कहा है कि जांच की जा रही है। अभी तक जो पता चला है उसके मुताबिक, हत्या बेवजह की गई थी।