फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के समर्थन में फेसबुक पोस्ट करने पर भारतीय मूल के प्रोफेसर बर्खास्त

Mon, 13 Jan 2020 08:25 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क 
विज्ञापन
Asheen Phansey - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिका में मैसाचुसेट्स के कॉलेज के भारतीय मूल के प्रोफेसर को ईरान के समर्थन में फेसबुक पोस्ट करनी महंगी पड़ी है। कॉलेज प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। 

विज्ञापन


असहीन फानसे नाम के प्रोफेसर ने अपनी पोस्ट में ईरान द्वारा अमेरिका के 52 ठिकानों पर हमले का समर्थन किया था। प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि यह मजाक के नाम पर बुरा व्यवहार है। वह बैबसन कॉलेज में सस्टेनबिलिटी डायरेक्टर व सहायक प्रोफेसर हैं। 

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि अमेरिका ने ईरान के 52 स्थानों को हमले के लिए चुना हुआ है। उन्होंने तेहरान को चेताया था कि वह अमेरिका से सुलेमानी को मारने का बदला लेने के बारे में न सोचे। फानसे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ईरान के सुप्रीम लीडर भी ऐसा ही कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते उन्होंने पोस्ट किया था, 'अयोतल्ला अली खामेनी को अमेरिकी हेरिटेज के 52 कल्चरल स्थानों की सूची ट्वीट करनी चाहिए, जिस पर वह बम गिराएगा...मॉल आफ अमेरिका?' हालांकि फानसे के वकील ने उनकी पोस्ट को मचे बवाल को नस्लीय असहिष्णुता करार दिया है। 

मीडिया खबरों के मुताबिक, 'असहीन अमेरिका में पैदा हुए थे और वह भारतीय मूल के हैं। उनके वकील का कहना है कि कुछ लोगों का लगता है कि उनके मुवक्किल ईरान या खाड़ी देश से हैं। मुझे लगता है कि यह काफी दुर्भाग्यजनक है कि बाबसन कॉलेज प्रशासन ने भी उनका साथ नहीं दिया और इन्हें इस तरीके से नौकरी से निकाल दिया।'
विज्ञापन


उनकी लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक वह फ्रेंच भाषा के अलावा कुछ हद तक मराठी भी बोल सकते हैं। विवाद के बाद वह अपनी पोस्ट को डिलीट कर चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें