फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे ईरानी नागरिक, ट्रंप ने अरबी में ट्वीट कर दिया साथ

Mon, 13 Jan 2020 06:34 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Protest in Iran - फोटो : Twitter
विज्ञापन

यूक्रेन के यात्री विमान को अपनी ही मिसाइल से गिराने की भूल ईरान को भारी पड़ती जा रही है। वैश्विक आलोचना के साथ ईरान अब अपने ही घर में गिरता जा रहा है। कुछ दिन पहले जो लोग अपने सैन्य कमांडर सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहते थे, अब वही अपनी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। 

विज्ञापन


ईरान में शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन पर अमेरिका की भी नजर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में कई ट्वीट कर कहा कि सरकार को प्रदर्शनकारियों की आवाज नहीं दबानी चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान को दोबारा प्रदर्शनकारियों का नरसंहार नहीं होना चाहिए। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को एक ट्वीट अरबी भाषा में भी किया। उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जानकारी दी है कि प्रतिबंधों और विरोध प्रदर्शन की वजह से ईरान पर काफी ज्यादा दबाव बन गया है और इससे वह बातचीत के लिए मजबूर हो रहा है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे बातचीत करना चाहते हैं या नहीं। यह उन पर निर्भर है, लेकिन बस उनके पास परमाणु हथियार न हों और अपने प्रदर्शनकारियों को न मारें।'
विज्ञापन

 

इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि सरकार को प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ईरान सरकार को मानवाधिकार संगठनों को तेहरान की जमीनी हकीकत दुनिया के सामने रखने की इजाजत देनी चाहिए। साथ ही चेताते हुए कहा कि ईरान में दोबारा प्रदर्शनकारियों का नरसंहार नहीं होना चाहिए। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘ईरान के बहादुर लोगों मैं राष्ट्रपति बनने के बाद से आपके साथ खड़ा हूं। हमारी सरकार ईरान की जनता के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। हम आपके प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं और आपके साहस से प्रेरित हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों का दोबारा नरसंहार नहीं होना चाहिए। दुनिया सच्चाई जान सके इसलिए इंटरनेट पर कतई प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए। विश्व इसको देख रहा है।’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें