फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की जंग हारा एक और डॉक्टर, अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सक की कोरोना से मौत

Thu, 21 May 2020 01:23 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोविड-19 वायरस से संक्रमित लोगों का उपचार करते हुए दुनिया भर में कई चिकित्सक स्वंय संक्रमित हो चुके हैं और ऐसे मामलों की तादात बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में अमेरिका में भारतीय मूल के एक चिकित्सक की यहां कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी। अमेरिकन फिजीशियंस आफ इंडियन ओरिजिन (एएपीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एएपीआई के मीडिया समन्वयक अजय घोष ने एक बयान में बताया कि सुधीर एस चौहान कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे और पिछले कुछ सप्ताह से जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनकी 19 मई को इस बीमारी से मौत हो गई।

चौहान न्यूयार्क के जमैका अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन फिजिशियन और एसोसिएट प्रोग्राम डायरेक्टर आईएम रेजीडेंसी प्रोग्राम थे। एएपीआई के अनुसार उनकी बेटी स्नेह चौहान ने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें