फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतवंशी सांसद ने की टैरिफ लगाने की निंदा, डेमाक्रेट कृष्णमूर्ति बोले- भारत के साथ संबंधों पर पड़ेगा असर

Fri, 04 Apr 2025 08:32 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारत की ओर से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों पर 27% का एकसमान टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप के इस एलान के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बहस शुरू हो गई है। भारतवंशी सांसद ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को गलत बताया है। 
विज्ञापन
राजा कृष्णमूर्ति - फोटो : X/Raja Krishnamoorthi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 27 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसकी भारतवंशी सांसद ने की निंदा की है। डेमोक्रेट सांसद राजा कृष्णमूर्ति का कहना है कि भारत-अमेरिका की साझेदारी चीन की सैन्य आक्रामकता और आर्थिक जबरदस्ती का मुकाबला करने के लिए जरूरी है। ऐसे में टैरिफ अमेरिका भारत के संबंधों पर अनावश्यक तनाव डाल सकता है। 

विज्ञापन


इलिनोइस से डेमोक्रेट सांसद कृष्णमूर्ति ने कहा कि ट्रंप ने भारत पर जो टैरिफ लगाया है, वह न केवल गुमराह करने वाला है, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका के आर्थिक, कूटनीतिक और सुरक्षा हितों के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच मित्रता मजबूत बनी रहेगी, लेकिन नए टैरिफ अमेरिकी परिवारों के लिए लागत में वृद्धि करेंगे। साथ ही अमेरिकी और भारतीय दोनों व्यवसायों पर अतिरिक्त बोझ डालेंगे।

ये भी पढ़ें: भारत पर कब से लागू होगा ट्रंप का टैरिफ और क्या होगा असर? जानें इससे जुड़े हर सवाल का जवाब
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने ट्रंप से कहा कि वह भारतीय आयातों पर अपने नए टैरिफ को हटाएं और इसकी जगह अमेरिकी परिवारों की भलाई, यूएस-भारत साझेदारी की ताकत और सत्तावादी खतरों के सामने सामूहिक आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ जाएगा अमेरिका
भारतवंशी अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि टैरिफ लगाने से कामकाजी परिवारों पर टैक्स का बोझ पड़ेगा ताकि ट्रंप अमीरों पर लगने वाले टैक्स में कटौती कर सकें। उन्होंने कहा कि ये कथित मुक्ति दिवस के टैरिफ गैर-जिम्मेदाराना और आत्मघाती साबित होंगे। इससे इलिनोइस के लोगों पर आर्थिक दबाव बनेगा, जबकि वे पहले से ही आर्थिक मुश्किलों से घिरे हैं। उन्होंने कहा कि देश मंदी का शिकार हो जाए, उससे पहले अमेरिकी लोगों को ट्रंप से अपनी विनाशकारी टैरिफ नीतियों को खत्म करने की अपील करनी चाहिए। टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जवाबी टैरिफ के कार्यकारी आदेश में भारत का जिक्र, अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए शुल्कों का दिया हवाला

भारत पर लगाया 27 फीसदी टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 27 फीसदी रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत, बहुत सख्त है। भारत के प्रधानमंत्री अभी-अभी अमेरिका का दौरा करके गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें