फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: 'खालिस्तानी समर्थक स्वतंत्रता के अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे', भारतवंशी सांसद का आंतकी पन्नू को जवाब

Thu, 25 Jul 2024 03:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने आतंकी पन्नू को जवाब देते हुए कहा, हमने (हिंदुओं) कनाडा के सामाजिक- आर्थिक विकास में बहुत सकारात्मक और उत्पादक योगदान दिया है। हिंदुओं ने अपने इतिहास के साथ कनाडा के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है। हम हिंदू दुनिया के सभी हिस्सों से कनाडा में आए हैं और कनाडा हमारी भूमि है।
 
विज्ञापन
 भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के प्रमुख कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने बुधवार को कहा कि खालिस्तान समर्थक कनाडा में स्वतंत्रता के अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उनका बयान एक दिन पहले हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बाद आया है। इस दौरान कनाडाई सांसद ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ नफरत भरी हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। इसके अलावा, सांसद आर्य ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के उस वीडियो का भी जवाब दिया, जिसमें उसने आर्य व उनके हिंदू-कनाडाई दोस्तों से भारत लौटने की मांग की है। 

विज्ञापन


पीएम जस्टिन त्रूदो की पार्टी के सदस्य सांसद चंद्र आर्य ने पन्नू को जवाब देते हुए कहा, हमने (हिंदुओं) कनाडा के सामाजिक- आर्थिक विकास में बहुत सकारात्मक और उत्पादक योगदान दिया है। हिंदुओं ने अपने इतिहास के साथ कनाडा के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है। हम हिंदू दुनिया के सभी हिस्सों से कनाडा में आए हैं और कनाडा हमारी भूमि है।

हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बाद कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें कहा, 'एडमोंटन में हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में फिर से तोड़फोड़ की गई है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान, ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों में हिंदू मंदिरों को घृणित मानसिकता के चलते नष्ट कर दिया गया है। सिख्स फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नून ने पिछले साल सार्वजनिक रूप से हिंदुओं से भारत वापस जाने का आह्वान किया था।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे उल्लेख किया कि खालिस्तान समर्थकों ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या पर ब्रैम्पटन और वैंकूवर में सार्वजनिक रूप से जश्न मनाया था और घातक हथियारों की तस्वीरें लहराईं थीं।

कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, मैं हमेशा कहता रहा हूं कि खालिस्तानी समर्थक नफरत और हिंसा की अपनी सार्जनिक बयानबाजी से आसानी से बच जाते हैं। इसे लेकर हिंदू कनाडाई चिंतित हैं। उन्होंने कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, इससे पहले कि खालिस्तान चरमपंथियों की ये बयानबाजी हिंदू कनाडाई लोगों के खिलाफ शारीरिक कार्रवाई में बदल जाए, एजेंसियां इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें