फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल ने विमान दुर्घटना जांच के लिए 5 सदस्यीय पैनल गठित किया, 18 लोगों की हुई थी मौत

Thu, 25 Jul 2024 03:42 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल में विमान दुर्घटना की जांच के लिए नेपाली सरकार ने जांच समिति का गठन किया है। इस दुर्घटना में विमान सवार 19 में से 18 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
नेपाल में विमान हादसा (बीच में), प्रत्यक्षदर्शी (दाएं और बाएं) - फोटो : ANI/ ANI (वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सरकार ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना की जांच के लिए बुधवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया। इस दुर्गटना में 18 लोगों की मौत हो हुई थी। नेपाल सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के पूर्व महानिदेशक रतीश चंद्र लाल सुमन और पृथ्वी सुब्बा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।  

विज्ञापन


नेपाली पुलिस के प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने बताया कि दुर्घटना के बाद पायलट को बचा लिया गया था और उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे में एक विदेशी नागरिक सहित अठारह शव बरामद किए गए हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विमान सवार 19 में से 18 यात्रियों की मौत
नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई।  
विज्ञापन


‘हम एक कंटेनर की वजह से बच गए’
आदेश लामा नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह के समय वह अपने गैराज में काम कर रहे थे। तभी उन्हें एक तेज आवाज सुनाई दी। आदेश लामा ने कहा, ‘हमें लगा कि कोई टायर फटा है लेकिन, जब हम बाहर निकले और देखा कि हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जहाज एक कंटेनर से टकराया था। अगर जहाज कंटेनर से नहीं टकराता तो आवासीय क्षेत्र से में तबाही मच सकती थी। कंटेनर की वजह से हम बच गए। कंटेनर से टकराने के बाद हवाई जहाज जमीन पर आ गिरा और इसमें आग लग गई।’

वर्ष 2023 में भी हुआ था नेपाल में बड़ा विमान हादसा
बीते साल भी नेपाल ने एक विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2023 में यति एयरलाइंस का विमान नेपाल में हादसे का शिकार हो गया था। यति एयरलाइंस के हादसे में जान गंवाने वालों में पांच भारतीय भी शामिल थे। जांच में पता चला था कि यति एयरलाइंस का हादसा पायलट की गलती से हुआ था, जब विमान के पायलट ने गलती से पावर कट कर दिया था, जिससे विमान हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें