फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल के कई आरोपियों को दोषी ठहराया गया, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी से जुड़ा है मामला

Tue, 09 May 2023 07:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

एनसीए के जांचकर्ताओं ने बताया कि आराधिक नेटवर्क के सदस्यों ने 2017 से 2019 के बीच ब्रिटेन से 42 मिलियन पाउंड से ज्यादा की नकदी की तस्करी की और दुबई की सैकड़ों यात्राएं कीं। जांचकर्ताओं के मुताबिक, अपराधियों ने यह धन प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के हासिल किया था। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय धन शोधन और मानव तस्करी में शामिल अपराधियों के एक गिरोह की विस्तृत जांच की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में भारतीय मूल के पुरुषों और महिलाओं समेत सोलह लोगों को दोषी ठहराया गया। ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) ने मंगलवार को यह बात कही।

विज्ञापन


एनसीए के जांचकर्ताओं ने बताया कि आराधिक नेटवर्क के सदस्यों ने 2017 से 2019 के बीच ब्रिटेन से 42 मिलियन पाउंड से ज्यादा की नकदी की तस्करी की और दुबई की सैकड़ों यात्राएं कीं। जांचकर्ताओं के मुताबिक, अपराधियों ने यह धन प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के हासिल किया था। 
     
एजेंसी के वरिष्ठ जांच अधिकारी क्रिस हिल ने कहा, 'वाणिज्यिक स्तर पर धन शोधन और संगठित आव्रजन (इमिग्रेशन) अपराध में शामिल अपराधियों के संगठित समूह की लंबी और जटिल जांच रही।' उन्होंने कहा, एनसीए के जांचकर्ता दोषसिद्धि साबित करने के लिए सबूतों को सामने लाने में सक्षम थे, क्योंकि वह ब्रिटेन और विदेश में भागीदारों के साथ मिलकर इस पर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा यह एनसीए की जनता रक्षा करने, तस्करी और धनशोधन में शामिल नेटवर्क को निशाना बनाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।  उन्होंने कहा, हम उन्हें रोकने के लिए अपने पास मौजूद रणनीति का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे।  

अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए और आरोपी बनाए गए लोगों पर इस साल जनवरी में दक्षिण लंदन की क्रोयडोन क्राउन कोर्ट में मुकदमा चलाया गया। 
 
पहले मुकदमे में चरण सिंह, वलजीत सिंह, जसबीर सिंह कपूर, जसबीर सिंह ढाल को आपराधिक संपत्ति या धनशोधन की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। जबकि स्वांदेर सिंह ढल को आपराधिक संपत्ति और आव्रजन कानून के उल्लंघन की साजिश रचने का दोषी पाया गया; दिलजन सिंह मल्होत्रा को आव्रजन कानून के उल्लंघन की साजिश रचने का दोषी पाया गया है। इन सभी छह लोगों की उम्र 30 और 40 साल के बीच है और उन्हें सितंबर में सजा सुनाए जाने तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दूसरे मुकदमे में अमरजीत अलाबादिस, जगिंदर कपूर, जैकदार कपूर, मनमोन सिंह कपूर, पिंकी कपूर और जसबीर सिंह मल्होत्रा को आपराधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराया गया और चार महीने में सजा लंबित रहने तक जमानत दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें