फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में सड़क पार करते समय गाड़ी से टकराया भारतीय मूल का व्यक्ति, मौत

Mon, 02 Sep 2019 01:59 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • ब्रिटेन के बर्मिंघम में सड़क पार करने के दौरान भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत।
  • मृतक की कार से टक्कर हो गई थी।
  • हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में बर्मिंघम के नजदीक हैंड्सवर्थ में सड़क पार करने के दौरान कार से हुई टक्कर में भारतीय मूल के 29 वर्षीय व्यक्ति राजेश चंद की मौत हो गई है। टक्कर शनिवार तड़के हुई और हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने चश्मदीदों से सूचना साझा करने की अपील की है। इस बीच पुलिस ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और हादसे को अंजाम देने के संदेह में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

मिडलैंड पुलिस की गंभीर सड़क दुर्घटना जांच ईकाई के जांचकर्ता सार्जेंट पॉल ह्यूजेस ने कहा, "यह महत्वपूर्ण है और मैं लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि वे हादसे के कारणों को लेकर कयास न लगाएं। यह जटिल जांच हैं और हम मामले को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अब मैं उस कार की विस्तृत जानकारी देने की स्थिति में हूं जिसकी तलाश की जा रही है। मैं कहना चाहता हूं कि किसी को भी अगर एनजे60 यूओएक्स नंबर वाली काले रंग की ऑडी ए4 लाइन एस्टेट कार की जानकारी है तो पुलिस को बताएं।" 
विज्ञापन


इस बीच राजेश के परिवार ने रविवार को उनकी तस्वीर जारी की और पुलिस के माध्यम से लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें