फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian-origin man jailed: ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 2 साल 8 महीने की जेल, पीछा करने के आरोप में मिली सजा

Wed, 15 Jun 2022 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मार्च 2021 में विजयपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की एक कोर्ट ने पीछा करने के अपराध में दोषी ठहराए गए भारतीय मूल के 28 साल के आरोपी को 2 साल 8 महीने के कारावास की सजा सुनाई। विशाल विजापुरा को मंगलवार को दक्षिण लंदन के क्रॉयडन क्राउन अदालत में सजा सुनाई गई।

विज्ञापन


स्कॉटलैंड यार्ड के साउथ एरिया पब्लिक के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर पॉल स्मिथ ने कहा कि इस मामले पर काम कर रहे अधिकारियों के समर्पण और प्रतिबद्धता की वजह से विजापुरा को सजा मिल पाई है।

जनवरी 2021 में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उसे एक सूची से अवगत कराया गया था जिसमें विजापुरा ने पीड़ितों के व्यक्तिगत विवरण को ऑनलाइन प्रकाशित किया था। साथ ही पुलिस जांच के दौरान महिलाओं के साथ बलात्कार को सही ठहराने का प्रयास करने वाला एक लेख सामने आया था। मार्च 2021 में विजयपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें