फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारतीय मूल के व्यक्ति ने नाव चालक और रिजॉर्ट के खिलाफ दर्ज कराया केस, पत्नी की हत्या का लगाया आरोप

Sat, 10 Jun 2023 07:03 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मोनरो काउन्टी कोर्ट में श्रीनिवासराव अलापार्थी ने 68 पन्नों का मुकदमा दर्ज किया है। श्रीनिवास राव ने नाव के कैप्टन पिप और मरीना एंड हिडवे रिजॉर्ट के खिलाफ लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Parasailing Accident - फोटो : Screengrab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक ने एक नाव चालक और एक रिजॉर्ट के खिलाफ केस दर्ज कराया है। भारतीय नागरिक ने आरोप लगाया है कि चालक अनदेखी और लापरवाही के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। घटना अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की है। 

छुट्टियां मनाने गए थे

विज्ञापन

मोनरो काउन्टी कोर्ट में श्रीनिवासराव अलापार्थी ने 68 पन्नों का मुकदमा दर्ज किया है। श्रीनिवास राव ने नाव के कैप्टन पिप और मरीना एंड हिडवे रिजॉर्ट के खिलाफ लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में श्रीनिवास राव ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुप्रजा (33), 10 साल के बेटे और नौ साल के भतीजे के साथ पैरासेलिंग के लिए फ्लोरिडा गए थे। यहां मौसम खराब हो गया। कुछ मिनट के बाद ही कैप्टन ने पैरासेलिंग के नाव की रस्सी काट दी। अलापार्थी मजबूरों की तरह वहां खड़ा-खड़ा देखता रह गया और उसकी पत्नी और दोनों बच्चे पानी में डूबते चले गए। पानी के बहाव में उनका परिवार दो मील तक बहता चला गया। मीलों बाद एक ब्रिज के खंभे से टकराकर तीनों रुक गए। इस वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई। उनका बेटा और भतीजा घायल है।

कंपनी ने अपना काम नहीं किया
अलापार्थी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाव कर्मी मौसम के पूर्वानुमान में फेल हो गए। उन्होंने कोस्ट गार्ड से मदद भी नहीं मांगी। अलापार्थी ने कहा कि मैं तो मदद नहीं कर सका। लेकिन हमने जिस पर भरोसा किया, कैप्टन और रिजॉर्ट, अगर वह अपना काम ठीक से करते तो आज मेरे पत्नी मेरी साथ होती और मेरे दोनों बच्चे सुरक्षित होते।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें