फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : भारतवंशी ने स्वीकारा अमेरिकी बुजुर्गों से ठगी करने का अपराध

Fri, 02 Apr 2021 02:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

  • पांच लाख डॉलर से ज्यादा नगदी जुटाने का भी दोषी है महेंद्र भाई पटेल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया के भारतीय-अमेरिकी महेंद्र भाई पटेल (31) ने बुजुर्ग लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप स्वीकार कर लिए हैं। उसने संघीय एजेंट बनकर कई लोगों को फर्जी वारंट पर गिरफ्तारी की धमकी भी दी। पटेल को बुजुर्गों से पांच लाख डॉलर से अधिक की नकदी एकत्रित करने का भी दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


पटेल ने कम से कम 10 लोगों के साथ ठगी की बात स्वीकार की है। इस मामले में सजा 28 जून को सुनाई जाएगी और पटेल को अधिकतम 20 साल कैद की सजा हो सकती है।

दस्तावेजों के अनुसार पटेल ने अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बनते हुए बुजुर्ग लोगों से ठगी की। साजिश में शामिल अन्य लोग पीड़ितों को फोन कर सरकारी कर्मचारीबनकर उनसे बात करते थे।

ऐसा माना जा रहा है कि इस साजिश में भारत के कुछ लोग भी शामिल हैं। न्याय विभाग ने बताया, ये लोग कई झूठे दावे कर बुजुर्गों को भरोसा देते थे कि उनकी पहचान या संपत्तियां खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें