दक्षिण अफ्रीका की जुलु रियासत के एकमात्र भारतीय मूल के दत्तक राजकुमार ईश्वर रामलछमन को उनके परोपकारी कार्य के लिए तीन मानद उपाधियां दी गई हैं। रामलछमन को ‘लॉस एंजिलिस डेवलपमेंट चर्च एंड इंस्टिट्यूट’ की ओर से मानवतावाद और संघर्ष समाधान में मानद डॉक्टोरल डिग्री, ईसाई धार्मिक अध्ययन में मानद स्नातकोत्तर डिग्री और मानवतावाद व सामुदायिक विकास में मानद प्रोफेसर की डिग्री प्रदान की गई।
दक्षिण अफ्रीका के गणतांत्रिक संविधान के पारंपरिक नेतृत्व प्रावधान के तहत जुलु राष्ट्र के राजा गुडविल ज्वेलीथिनी ने कहा, मैंने जब रामलछमन को गोद लिया तो उसे मभेका जुलु नाम दिया। मभेका का अर्थ है, मेरे लोगों की देखभाल करने वाला। क्वा जुलु-नटाल प्रांत के राज्य में अति गरीबों की सेवा करने में उनके योगदान के लिए मैंने यह नाम दिया था।