फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय डॉक्टर दंपति और उनकी बेटी की अमेरिका में विमान दुर्घटना में मौत

Sat, 10 Aug 2019 11:08 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिका में एक भारतीय डॉक्टर दंपति और उनकी बेटी की निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत।
  • मृतकों की पहचान 60 वर्षीय डॉक्टर जसवीर खुराना, उनकी पत्नी 54 वर्षीय डॉक्टर दिव्या खुराना और उनकी बेटी किरण खुराना के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
डॉक्टर जसवीर खुराना - फोटो : templehealth.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक भारतीय डॉक्टर दंपति और उनकी बेटी की उनके निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई है। ये घटना फिलाडेल्फिया में गुरुवार को हुई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान 60 वर्षीय डॉक्टर जसवीर खुराना, उनकी पत्नी 54 वर्षीय डॉक्टर दिव्या खुराना और उनकी बेटी किरण खुराना के तौर पर हुई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दंपति की एक बेटी जीवित है, वो विमान में सवार नहीं हुई थी। 

खुराना एक लाइसेंसड पायलट थे, जो 44 साल पुराने विमान को कंट्रोल कर रहे थे। जो उन्हें रजिस्टर किया गया था। ये बात जांच में सामने आई है। ये दोनों पति-पत्नी फिजिशियन और रिसर्चर थे। दोनों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ट्रेनिंग ली और फिर करीब दो दशक पहले अमेरिका आ गए।
विज्ञापन


नेशनल ट्रांस्पोर्टेशन सिक्योरिटी बोर्ड (एनडीएसबी) का कहना है कि विमान नॉर्थ फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से सुबह करीब छह बजे निकला था और ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर जा रहा था। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें घटना के बारे में करीब छह बजकर बीस मिनट पर फोन करके बताया गया था। परिवार के तीनों सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

घटनास्थल पर चारों ओर मलबा बिखरा हुआ था। हालांकि दुर्घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। ये विमान पेड़ों पर जाकर गिर गया। जांच में शामिल एक अधिकारी का कहना है कि यहां बहुत से घर हैं, लेकिन पता नहीं पायलट ने क्या सोचा, ये एक तरह का मिरेकल था कि विमान किसी भी घर से नहीं टकराया।

डॉक्टर खुराना यहां टेंपल यूनिवर्सिटी के पैथोलॉजी विभाग में फैकल्टी मेंबर थे। उनकी मौत पर यूनिवर्सिटी ने कहा, "डॉक्टर खुराना साल 2002 से टेंपल यूनिवर्सिटी में लुईस काट्ज स्कूल ऑफ मेडिसिन में पैथोलॉजी विभाग में एक महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं।"

खुराना की पत्नी डॉक्टर दिव्या खुराना सेंट क्रिस्टोफर अस्पताल में बच्चों की डॉक्टर थीं। बयान में क्रिस्टोफर ने कहा, "दिव्या को उनके मरीज और छात्रों से समान प्यार मिलता था। उनके अचानक गुजर जाने ने सभी को हैरानी है, जो उन्हें जानता था और वो उन्हें प्यार करता था।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें