लंदन की एक अदालत ने भारतीय मूल के कारोबारी विकास नाथ को एक महिला की ड्रिंक में खतरनाक नशीला पदार्थ मिलाने के मामले में दोषी करार दिया है। यह घटना करीब दो साल पहले लंदन के एक नाइटक्लब में हुई थी।
63 वर्षीय विकास नाथ लंदन में फाइन-डाइनिंग भारतीय रेस्तरां से जुड़े रहे हैं। उन्होंने ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने और प्रतिबंधित ड्रग रखने के आरोपों से इनकार किया था, लेकिन साउथवर्क क्राउन कोर्ट की जूरी ने उन्हें यौन अपराध के इरादे से पदार्थ देने और क्लास-बी नियंत्रित ड्रग रखने का दोषी पाया।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: पुलिस से झड़प में इंकिलाब मंच के 50 कार्यकर्ता घायल, उस्मान हादी के लिए न्याय की कर रहे थे मांग
हिरासत में आरोपी, सजा की तारीख बाद में होगी तय
दोषसिद्धि के बाद नाथ को हिरासत में भेज दिया गया है। सजा की तारीख बाद में तय की जाएगी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के पब्लिक प्रोटेक्शन कमांड से जुड़े डिटेक्टिव कांस्टेबल लुइस प्रायर ने कहा कि नाथ की हरकतें 'घिनौनी और खतरनाक' थीं। उन्होंने कहा कि महिला की गैरमौजूदगी में उसकी ड्रिंक में खतरनाक पदार्थ मिलाना यौन गतिविधि को संभव बनाने की कोशिश थी।
अदालत में बताया गया कि जनवरी 2024 में लंदन के एक विशिष्ट क्लब 'एनाबेल्स' में क्लब स्टाफ ने नाथ को एक छोटी बोतल से स्ट्रॉ के जरिए महिला की ड्रिंक में तरल मिलाते हुए देखा। कर्मचारियों ने समय रहते ड्रिंक बदल दी और पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: US Sanctions Iran Oil: ईरान के तेल कारोबार पर अमेरिका का वार, भारतीय कंपनी समेत 15 संस्थाओं पर सख्त प्रतिबंध
आरोपी के घर से भी बरामद हुई थीं नशीले पदार्थ की दो शीशियां
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में नाथ को अपनी जेब से छोटी बोतल निकालकर दो बार ड्रिंक में तरल मिलाते हुए देखा गया। बाद में शौचालय के फ्लश टैंक से एक खाली बोतल बरामद की गई। फॉरेंसिक जांच में ड्रिंक में जीबीएल (गामा-ब्यूटिरोलैक्टोन) पाया गया, जिसे डेट-रेप ड्रग कहा जाता है। नाथ के घर की तलाशी में भी रसोई के सिंक के नीचे से इसी तरह के तरल से भरी दो बोतलें मिलीं।
अन्य वीडियो