फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकाः पत्नी ने कराया भारतवंशी कारोबारी का अपहरण, खुद ही मांग रही थी करोड़ों की फिरौती

Sun, 08 Dec 2024 10:03 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग

सार

South Africa: 
विज्ञापन
अपहरण के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के मशहूर भारतवंशी व्यवसायी अशरफ कादर के अपहरण का मास्टरमाइंड उनकी पत्नी फातिमा इस्माइल ही निकली। 47 वर्षीय फातिमा पर भारी फिरौती के लिए व्यवसायी के अपहरण की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बाबू केटेक्स के नाम से मशहूर अशरफ व उनकी पत्नी फातिमा को पिछले हफ्ते रविवार को प्रिटोरिया स्थित उनके व्यावसायिक परिसर के पास से अगवा कर लिया गया था। एक दिन बाद सोमवार को अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया था। 

पुलिस अपहरण निरोधक इकाई, कानून प्रवर्तन एजेंसियों व निजी जांचकर्ताओं की एक टीम ने संदिग्धों को मामेलोडी के उपनगर में एक घर से खोज निकाला, जहां फातिमा तीन संदिग्धों के साथ मिलती-जुलती पाई गईं। चारों संदिग्धों पर अपहरण, फिरौती मांगने व अन्य गंभीर अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, फिरौती की मांग की गई राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से कई हथियार, मोबाइल फोन व अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी, लेकिन नाम न बताने की शर्त पर एक करीबी पारिवारिक मित्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 5वें संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बैंक खाते में कथित तौर पर कादर के खाते पैसे हस्तांतरित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें