फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक हटी, फिर शुरू होगा प्रसारण

Sun, 02 Aug 2020 03:50 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
भारत-नेपाल - फोटो : iStock
विज्ञापन

भारत और नेपाल के बीच रिश्तों में तनाव अभी बरकरार है। हालांकि नेपाल में भारतीय चैनलों पर लगे प्रतिबंध हटना शुरू हो गए हैं। रविवार को नेपाल में डिश होम के प्रबंध निदेशक सुदीप आचार्य ने बताया कि उन्होंने सभी भारतीय न्यूज चैनलों को फिर से चालू करना शुरू कर दिया है। इसमें जी न्यूज, आज तक, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज भी शामिल है।

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि नेपाल में नौ जुलाई को भारतीय समाचार चैनलों पर रोक लगा दी गई थी। इसके पीछे नेपाली वितरकों ने इन समाचार चैनलों पर नेपाल के बारे में बेलगाम प्रचार का आरोप लगाया था। हालांकि यहां दूरदर्शन का प्रसारण निर्बाध रूप से जारी है। बता दें कि पिछले महीने नेपाल द्वारा विवादित नक्शे को वहां की संसद द्वारा पारित करने के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें