उच्चायोग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद कल्चरल सेंटर कोलंबो बंदरगाह पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमें भारतीय और श्रीलंका नेवी के अधिकारी और कर्मचारी शिरकत करेंगे।
भारतीय सबमरीन वागिर ने सोमवार से चार दिवसीय श्रीलंका दौरे की शुरुआत की है। खास बात ये है कि पाकिस्तानी नौसेना का जहाज पहले से ही श्रीलंका के बंदरगाह पर मौजूद है। भारतीय उच्चायोग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ग्लोबल ओसीन थीम रिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारतीय सबमरीन श्रीलंका पहुंची है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे नौसैनिक
भारतीय सबमरीन के कमांडर दिवाकर एस. हैं, जो श्रीलंकाई नौसेना के वेस्टर्न नेवल एरिया के कमांडर रियर एडमिरल सुरेश डी सिल्वा से मुलाकात करेंगे। भारतीय सबमरीन के श्रीलंका दौरे के दौरान स्कूली बच्चे और आम लोग भी जहाज को देख सकेंगे। उच्चायोग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद कल्चरल सेंटर कोलंबो बंदरगाह पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमें भारतीय और श्रीलंका नेवी के अधिकारी और कर्मचारी शिरकत करेंगे।
पाकिस्तानी जहाज भी कोलंबो में मौजूद
बता दें कि इससे पहले भारत के नेवल शिप दिल्ली, सुकन्या, किल्टन और सावित्री भी श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं। भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ही भारतीय नेवल जहाज श्रीलंका के दौरे पर जाते हैं। वहीं पाकिस्तानी नौसेना का जहाज टीपू सुल्तान भी रविवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंच चुका है। 134 मीटर लंबे पाकिस्तानी नौसेना के जहाज पर 168 लोग सवार हैं। पाकिस्तानी जहाज का श्रीलंका दौरा भी दोनों देशों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि साल 2014 में चीनी नौसेना की एक पनडुब्बी कोलंबो बंदरगाह पहुंची थी, उसके बाद अब पहली बार है कि कोई विदेशी पनडुब्बी कोलंबो बंदरगाह पहुंच रही है।