फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर: भारतीय नागरिक को छह महीने की जेल, बांग्लादेशी श्रमिक पर आतंकवाद से जुड़े 15 आरोप

Thu, 23 Dec 2021 10:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

भारतीय छात्र को बिना लाइसेंस के भुगतान सेवा के कारोबार को संचालित करने की साजिश रचने और अन्य आरोपियों के साथ एक वाट्सऐप ग्रुप को हटाकर जांच में बाधा डालने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
कोर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में एक भारतीय छात्र को गुरुवार को को छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई। उसे बिना लाइसेंस के भुगतान सेवा के कारोबार को संचालित करने की साजिश रचने और अन्य आरोपियों के साथ एक वाट्सऐप ग्रुप को हटाकर जांच में बाधा डालने का दोषी पाया गया। ‘चैनल न्यूज एशिया’ की एक खबर के अनुसार मामले में 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह के आठ साथी थे। इन सभी भारतीय नागरिकों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच है। माना जाता है कि आरोपियों के दो अन्य अज्ञात साथी भारत में हैं, जहां वे मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह संचालित करते हैं।

विज्ञापन


जसप्रीत आतिथ्य और पर्यटन प्रबंधन में डिप्लोमा करने के लिए सितंबर 2019 में सिंगापुर आया। वह अपने चार सह-आरोपियों के साथ बुकित पुरमेई इलाके में किराए के फ्लैट में रहता था। सिंगापुर पहुंचने के एक साल बाद सिंह के एक साथी ने उसे धन कमाने की योजना के बारे में बताया। बताया गया कि विदेश से धन की प्राप्ति के लिए अपना बैंक खाता प्रदान करके वह पैसा कमा सकता है।

खबर के मुताबिक जसप्रीत को अंदाजा था कि इस तरह की गतिविधियां गैर कानूनी है। फिर भी वह तैयार हो गया। सिंह को अन्य सहयोगियों के साथ एक वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया, जिसका इस्तेमाल धन शोधन गतिविधियों के समन्वय के लिए किया गया था और यह सुनिश्चित किया गया था कि विभिन्न बैंक खातों में धन हस्तांतरण हो। बाद में खातों से यह रकम अन्य लोगों को भेज दी गई।
विज्ञापन


कनाडा के दो लोगों की शिकायतें मिलने पर वाणिज्यिक मामलों के विभाग (सीएडी) ने जांच शुरू की और पाया कि सिंह के बैंक खाते का भी अपराध में इस्तेमाल हुआ। मामले में आरोपियों में मुखर्जी सुकन्या (24) ने नवंबर में अपना गुनाह स्वीकार लिया और उसे 18 महीने की जेल की सजा हुई। जबकि, तेनजिंग उग्येन लामा शेरपा (23) को 40 महीने की सजा सुनाई गई। तीर्थ सिंह (22) को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई। बाकी मामलों में सुनवाई लंबित है

बांग्लादेशी श्रमिक पर आतंकवाद से जुड़े 15 आरोप
एक अन्य मामले में देश के अधिकारियों द्वारा पिछले साल गिरफ्तार एक कट्टरपंथी और बांग्लादेशी श्रमिक पर सिंगापुर में आतंकी वित्तपोषण से संबंधित 15 मामलों के आरोप लगे हैं। गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि 27 वर्षीय अहमद फैसल नामक इस कामगार को युद्धग्रस्त सीरिया में आतंकी गुटों को धन हस्तांतरित करते पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें