फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में दुष्कर्म करने के बाद स्वदेश भागने वाले भारतीय व्यक्ति को सात साल की जेल

Wed, 05 Jun 2019 08:55 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्रिटेन में एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद वर्ष 2017 में भारत भाग आने वाले एक भारतीय व्यक्ति को दुष्कर्म के आरोप में सात वर्ष जेल की सजा सुनाई गई है। 35 वर्षीय अजय राणा पर नौ दिसंबर 2017 को महिला को लिफ्ट की पेशकश देने के बाद पूर्वी इंग्लैंड के सफोल्क प्रांत के लोवस्टोफ्ट शहर में कार में महिला से दुष्कर्म करने का आरोप था। इसके बाद वह 13 दिसंबर को यह दावा करते हुए भारत भाग गया कि वह अपनी बीमार मां को देखने जा रहा है। दो सप्ताह तक चले मुकदमे के बाद दुष्कर्म का दोषी पाए जाने के बाद उसे सफोल्क के इप्स्विच क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई।

विज्ञापन


सफोल्क पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी की पहचान होने के बाद उसे भारत से प्रत्यर्पित करने की कार्यवाही शुरू की और एक यूरोपीय गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया, जिससे यदि वह किसी अन्य यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों में प्रवेश करने का प्रयास करता, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता। अंतत: उसे स्पेन में गिरफ्तार किया गया और प्रत्यर्पित किया गया। सफोल्क पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारी, डिटेक्टिव चीफ सुपरिंटेंडेंट ईमोन ब्रिजर ने कहा, ‘एक निर्दोष पीड़िता पर किए गए हमले के बाद पुलिस की जांच शुरू हुई, जिसे इस अपराधी ने कठोर आघात पहुंचाया था।’ 

मुकदमे के दौरान यह सामने आया कि 30 वर्षीय पीड़िता को राणा ने यह कहते हुए लिफ्ट दी थी कि ठंड बहुत ज्यादा है और उसने केवल दो अन्य लोगों को लिफ्ट दी थी। पीड़िता ने आरोपी की लिफ्ट की पेशकश स्वीकार कर ली थी। कोर्ट को दिए बयान में पीड़िता ने कहा, ‘यह हमला मुझे पूरी जिंदगी डराता रहेगा।’ राणा को पिछले वर्ष नवंबर से ब्रिटेन में हिरासत में भेज दिया गया था और अब वह सात वर्ष जेल की सजा काटेगा। जिसके बाद उसे भारत वापस भेजे जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें