फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिका: पहले गाड़ी चोरी की, फिर उसमें बैठे बच्चों को लेकर भागा, अब हिरासत में भारतीय व्यक्ति

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 30 Apr 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी चोरी करने वाला आरोपी - फोटो : social media

अमेरिका में 24 साल के भारतीय व्यक्ति के खिलाफ चोरी, अपहरण और हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने बुजुर्ग महिला की गाड़ी की चोरी की, जिसमें उसके पोता और पोती भी बैठे थे। महिला ने अपनी गाड़ी एक मेडिकल सेंटर के बाहर खड़ी की थी, तभी आरोपी गाड़ी में आकर बैठ गया।



आरोपी दलवीर सिंह को हेरोइन (नशे) की लत है। उसे फिलहाल हिरासत में रखा गया है। उसपर 69 वर्षीय नीता कोबर्न पर हमला करने, अपहरण के दो मामले और चोरी का मामला दर्ज किया गया है।


जब आरोपी गाड़ी को चोरी करके ले जा रहा था, तो उसे रोकने के दौरान कोबर्न घायल हो गईं। वहीं उनका पोता अपनी बहन को बचाते हुए गाड़ी से कूद गया। पुलिस ने आठ साल के चांस को अपनी दस साल की बहन को गाड़ी से निकालने के लिए हीरो कहा है। 


मामले पर मिडलटाउन पुलिस का कहना है कि उन्हें 25 अप्रैल को फोन आया था कि मिडलटाउन स्थित मेडिकल सेंटर पर एक गाड़ी की चोरी कर ली गई है। जिसमें दो बच्चे भी बैठे हैं। साथ ही एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोबर्न एक अन्य महिला को अस्पताल लेकर आई थीं। और उनके बच्चे गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे थे। वह अपने बच्चों को गाड़ी में छोड़कर अन्य महिला को इमरजेंसी रूम में लेकर जा रही थीं। उन्हें गाड़ी से निकले दस सेकेंड ही हुए होंगे, उतने की आरोपी सिंह कूदकर ड्राइवर की सीट पर बैठ गया और गाड़ी में बच्चे थे, फिर भी गाडी़ लेकर भागने लगा।


आठ साल के चांस ने गाड़ी से निकलने के लिए दरवाजा खोला, उसकी बहन स्काइलर ने भी बाहर कूदने की कोशिश की, लेकिन सिंह ने उसकी हूडी पकड़ ली। वह स्काइलर को बाहर नहीं निकलने दे रहा था। लेकिन स्काइलर के भाई चांस ने उसे सिंह से छुड़ाया और दोनों भाई-बहन एक साथ गाड़ी से कूद गए।


दोनों बच्चों के गाड़ी से कूदने के बाद भी कोबर्न को लगा कि उनके बच्चे कार में मौजूद हैं। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी रोकने की कोशिश की लेकिन सिंह ने उन्हें धक्का देकर गाड़ी को लॉक कर लिया। सिंह ने कुछ दूरी तक कोबर्न को गाड़ी से खदेड़ा भी। लेकिन जब गाड़ी की गति तेज हो गई तो कोबर्न गाड़ी से अलग हो गईं। फिलहाल अभी सिंह से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next