फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया वापस इस्लामाबाद पहुंचे

Sat, 09 Mar 2019 01:48 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया शनिवार को इस्लामाबाद पहुंच गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही वह फिर से पदभार संभालेंगे। बिसारिया, जो कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाक रिश्तों में तनाव के चलते दिल्ली वापस बुला लिए गए थे, भारत का पक्ष और उसकी चिंताओ को मजबूती से पाकिस्तान के सामने रखेगें।

विज्ञापन


अजय बिसारिया न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि अन्य देशों के इस्लामाबाद मे राजनायिकों से भी त्वरित विषयों को लेकर संपर्क में रहेगें। इसी बीच सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के भारत में उच्चायुक्त शोहेल महमूद भी शनिवार को नई दिल्ली वापस लौट सकते हैं। भारत के अपने राजनायिक को वापस बुलाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने भी 18 फरवरी को शोहेल महमूद को वापस बुला लिया था।

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद दोनो देशों के बीच तनाव तब काफी बढ़ गया, जब इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें