फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान की जेल में बंद दो भारतीयों से मिले उच्चायोग के अधिकारी, जासूसी के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 04:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार दोनों युवक जम्मू कश्मीर के बांदीहुराह इलाके के गोरेज इलाके के निवासी हैं। दोनों को साल 2020 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित बाल्टिस्तान इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने सोमवार को पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद दो भारतीय युवकों से मुलाकात की। इन युवकों को जासूसी के आरोप में चार साल पहले गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में इन्हें उच्च सुरक्षा वाली रावलपिंडी की अडियाला जेल में शिफ्ट किया गया है। दोनों युवकों की पहचान 29 वर्षीय फिरोज अहमद लोन और 24 वर्षीय नूह अहमद वानी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के निवासी हैं दोनों युवक
पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार दोनों युवक जम्मू कश्मीर के बांदीहुराह इलाके के गोरेज इलाके के निवासी हैं। दोनों को साल 2020 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित बाल्टिस्तान इलाके से गिरफ्तार किया गया था। दोनों को हाल ही में पीओके की गिलगित बालटिस्तान जेल से रावलपिंडी की अडियाला जेल में शिफ्ट किया गया है। भारत सरकार की अपील पर पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद भारतीय नागरिकों को काउंसलर एक्सेस दिया है। इसके बाद सोमवार को भारतीय उच्चायोग और भारतीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम ने जेल में बंद भारतीय नागरिकों से मुलाकात की।

पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग या पाकिस्तान विदेश कार्यालय की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दोनों युवक साल 2018 में जम्मू कश्मीर से लापता हुए थे। माना जाता है कि दोनों युवक गलती से सीमा पार कर गए थे, लेकिन पाकिस्तान की पुलिस ने दोनों पर जासूसी के आरोप लगाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें