फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान और बुशरा बीबी की याचिका पर अदालत ने नहीं दिया फैसला, न्यायाधीश ने खुद को मामले से अलग किया

Wed, 29 May 2024 04:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: गैर इस्लामिक विवाह मामले में अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी की याचिका पर फैसला सुनाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही न्यायाधीश ने इस मामले से खुद को अलग कर दिया है।
विज्ञापन
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की याचिका पर फैसला सुनाने से इनकार कर दिया। बता दें कि इमरान खान और बुशरा बीबी गैर इस्लामिक विवाह मामले में जेल में बंद हैं। खास बात यह है कि न्यायाधीश ने इस मामले से खुद को अलग कर दिया है। 

विज्ञापन


निचली अदालत ने सुनाई थी सात साज की कैद की सजा
इमरान खान और बुशरा बीबी को एक निचली अदालत ने गैर इस्लामिक विवाह मामले में सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। अदालत ने इद्दत के दौरान विवाह करने के आरोप में यह सजा सुनाई थी। बता दें कि इस्लाम में इद्दत एक महिला के लिए अपने पति की मृत्यु या तलाक के बाद दूसरा विवाह करने से पहले प्रतीक्षा करने का अनिवार्य समय है। बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मनेका ने दंपति के खिलाफ नवंबर 2023 में निचली अदालत में मामला दायर किया था। मनेका ने आरोप लगाया गया था कि बुशरा ने इद्दत की अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि का पालन किए बिना शादी की। उन्होंने कोर्ट से विवाह को अमान्य घोषित करने की मांग की थी।

न्यायाधीश ने खुद को इस मामले से अलग किया 
इसके बाद इमरान खान और बुशरा बीबी ने इस्लामाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी। न्यायाधीश शाहरुख अर्जुमंद ने 23 मई को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब न्यायाधीश ने फैसला सुनाने के बजाय कहा कि मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही न्यायाधीश ने खुद को भी इस मामले से अलग कर दिया। 
विज्ञापन

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इस बात की पुष्टि की है कि शिकायतकर्ता ने न्यायाधीश पर अविश्वास जताया था। इसके बाद न्यायाधीश ने खुद को इस मामले से अलग कर दिया। 

अदालत के बाद बुशरा बीबी के पहले पति पर हमला
जब बुशरा बीबी के पहले पति मनेका अदालत से बाहर निकले तो कथित तौर पर इमरान खान के वकील ने उन पर हमला किया। इस हमले के बाद मनेका जमीन पर गिर गए और वहां मौजूद लोगों ने उनकी मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें