फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में भारतीय परिवार ने होटल का सामान किया चोरी, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Sun, 28 Jul 2019 05:23 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडोनेशिया के होटल में भारतीय परिवार ने की चोरी - फोटो : social media
विज्ञापन

इंडोनेशिया के बाली में चोरी करने पर भारतीय परिवार को एक होटल के कर्मियों ने अपमानित किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो कुछ दिखाया जा रहा है वह देश के लिए किसी शर्मिंदगी से कम नहीं है। जिससे लोगों में काफी गुस्सा है। इस वीडियो को ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है। जिसमें दिख रहा है कि होटल से सामान चुराने पर इस परिवार को पकड़ लिया जाता है।

विज्ञापन




वीडियो में होटल के कर्मी इस परिवार के सामान की तलाशी ले रहे हैं और उन्हें हर जगह से कुछ चुराया हुआ सामान भी मिल जाता है। इन चीजों में शीशा, हैंगर, कलाकृतियां, सोप डिसपेंसर और हेअर ड्रायर शामिल हैं। वीडियो में सुनी गई बातचीत बताती है कि भारतीय परिवार पहले अपने व्यवहार से होटल के कर्मचारियों को प्रभावित करने में असफल रहता है। फिर बाद में एक महिला कहती है कि पुलिस को फोन मत करो और चुराए हुए सामान के पैसे ले लो।
विज्ञापन


अभिनेत्री मिनी माथुर समेत कई लोग इस परिवार की विदेश में भारत को शर्मिंदा करने को लेकर निंदा कर रहे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें