फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: भारतीय राजदूत ने चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी से की बात, CPC कांग्रेस से पहले अहम मुद्दों पर चर्चा

Wed, 12 Oct 2022 11:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन के विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी। इसमें चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने मंगलवार को विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के महानिदेशक लियू जिनसोंग से मुलाकात की।
 
विज्ञापन
भारत चीन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस महीने होने वाली सीपीसी की कांग्रेस से पहले चीन में भारत के शीर्ष राजनयिक ने चीनी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थितियों पर विचारों का स्पष्ट और मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान हुआ। 

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी। इसमें चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि कि भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने मंगलवार को विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के महानिदेशक लियू जिनसोंग से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थितियों के साथ ही साझा चिंता के मुद्दों पर विचारों का स्पष्ट और मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान किया। हालांकि दोनों के बीच, सीमा पर चल रहे तनाव जैसे विशिष्ट मुद्दों पर कोई बात नहीं हुई। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, भारतीय राजदूत रावत ने सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की सफलता की कामना की। वहीं, मुलाकात के दौरान लियू जिनसोंग ने भारतीय राजदूत को भारतीय छात्रों के लिए वीजा जारी करने संबंधी किए जा रहे कामों के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि आज ही 1300 से ज्यादा भारतीय छात्रों के लिए वीजा जारी किया गया है।
विज्ञापन


भारत और चीन के अधिकारियों के बीच यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जल्द ही चीन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस का आयोजन होने वाला है। यह कांग्रेस ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मुद्दों पर नीति निर्देश निर्धारित करती है। सीपीसी 16 अक्टूबर को इस कांग्रेस की शुरुआत करेगी। साथ ही इस महीने में होने वाली कांग्रेस को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन होगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि शी जिनपिंग एक बार फिर अपने कार्यकाल का विस्तार कर सकते हैं। पार्टी, सेना और प्रेसीडेंसी के प्रमुख शी जिनपिंग इस साल अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। 

अगर उन्हें नए कार्यकाल के लिए समर्थन मिल जाता है, तो वे पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद 10 साल के निर्धारित कार्यकाल से आगे सत्ता में बने रहने वाले एकमात्र नेता बन जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें