फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने जोमी समुदाय की शांति रैली, मणिपुर को लेकर की यह मांग

Mon, 18 Sep 2023 04:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर ले रखी थीं, जिसमें जो जातीय लोगों की दुर्दशा और मणिपुर में एक अलग प्रशासन के लिए संदेश लिखा हुआ था।
विज्ञापन
Zo ethnic community - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीय दूतावास के सामने शांति रैली आयोजित करने वाली जो जातीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली संगठन के साथ अन्य प्रतिभागियों ने भी एकजुटता दिखाई। मणिपुर में हो रहे जातीय हिंसा से सभी काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका में रहने वाले जोमी इनकुआन ने पिछले हफ्ते भारतीय दूतावास के सामने शांति रैली का आयोजन किया था, जिसमें जोमी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस रैली में अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए, उनका एकमात्र उद्देश्य मणिपुर में चल रहे हिंसा का स्थाई समाधान पर प्रकाश डालना था।  मणिपुर हिंसा में अबतक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर ले रखी थीं, जिसमें जो जातीय लोगों की दुर्दशा और मणिपुर में एक अलग प्रशासन के लिए संदेश लिखा हुआ था। जोमी इनकुआन के कार्यकारी निदेशक डॉ. होजाचिन सुआंटे ने शांति रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, हमारी जमीन, हमारा अधिकार, हमारी आजादी! ये केवल नारे नहीं बल्कि हमारे संघर्ष की धड़कन है। मणिपुर में जारी हिंसा में हमारे लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करन पड़ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जो जाति के लिए अलग प्रशासनिक इकाई केवल हमारी मांग नहीं है बल्कि यह एक बेहतर भविष्य के लिए एक उम्मीद है। जोमी इनकुआन की स्थापना अमेरिका में 2005 में हुई थी। यह अमेरिका में रहने वाले जोमी समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें