फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को केवल कर्मचारियों तक किया सीमित

Tue, 19 Jan 2021 12:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
indian embassy
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण इस बार चीन स्थित भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को केवल कर्मचारियों तक सीमित रखा है। दूतावास की ओर से जारी नोट में कहा गया है कि दरअसल बीजिंग के आसपास के प्रांतों हेबई और हेलोंजियांग में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने के कारण कार्यक्रम को सीमित किया गया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हर साल दूतावास में गणतंत्र दिवस समारोह में बीजिंग और आसपास के प्रांतों के प्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में शिरकत करने आते हैं। यहां के आधिकारिक मीडिया के अनुसार कोरोना संक्रमण के फिर से फैलने के कारण चीन के 11 क्षेत्रों में वास्तव में लॉकडाउन की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें