फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Embassy: जी-20 मुहिम के तहत भारतीय दूतावास ने हेग में साफ किया 240 किलो समुद्री कचरा, 75 तटों को किया साफ

Sun, 14 May 2023 05:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

समुद्री कचरे की सफाई एवं महासागरों को प्रदूषण मुक्त करना भारत की जी-20 अध्यक्षता का प्रमुख एजेंडा भी है। द हेग में भारत की पहल का उद्देश्य विश्व का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है।
विज्ञापन
जी-20 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय दूतावास ने नीदरलैंड सरकार के साथ साझेदारी में हेग के प्रसिद्ध शेवेनिंगेन समुद्र तट पर जी-20 बीच का सफाई अभियान चलाया। इसके तहत 5,410 सिगरेट बट्स समेत 240 किलोग्राम समुद्री कचरे की सफाई की गई।
विज्ञापन


दरअसल, समुद्री कचरे की सफाई एवं महासागरों को प्रदूषण मुक्त करना भारत की जी-20 अध्यक्षता का प्रमुख एजेंडा भी है। द हेग में भारत की पहल का उद्देश्य विश्व का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है। आयोजन में नीदरलैंड सरकार का प्रतिनिधित्व पर्यावरण महानिदेशक और उप-मंत्री अफके वैन रिजन ने किया। इस कार्यक्रम के जरिये भारत पूरी दुनिया को यह संदेश देना चाहता है कि महासागरों की सफाई से जलवायु परिवर्तन को रोका जा सकता है। 

इस मौके पर नीदरलैंड में भारत की राजदूत रीनत संधू ने कहा, समुद्री कचरे की सफाई अभियान चलाकर भारत ने अपनी जी-20 अध्यक्षता के मूल वाक्य 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' को लेकर प्रभावशाली संदेश देने का प्रयास किया है। पिछले साल हमने भारत में वृहद स्तर पर समुद्र तट सफाई अभियान चलाया था, उस दौरान 75 दिनों की अवधि में 75 समुद्र तटों को साफ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें