स्कार्टलैंड यार्ड होटल
- फोटो : London Post
रिपोर्ट्स के अनुसार यहां एक रात का किराया लगभग नौ लाख रुपये के आस-पास है। यहां कैदियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां भी मेहमानों को दिखाया जाएगा।
शानदार लुक देने के लिए इस होटल में विभिन्न मार्बल्स, स्टोन, क्रिस्टल, वुड और लेयर्स सहित बेहतरीन सामान लगाए गए हैं। इसके अलावा इटली, वियतनाम, चीन, जापान और तुर्की सहित 200 से अधिक विभिन्न कस्टम-मेड सामग्रियों, झूमर और फिटिंग्स का प्रयोग किया गया है।
कौन हैं यूसुफ अली कादेर
यूसुफ अली कादेर भारतीय मूल के उद्योगपति हैं। यह भारत के केरल राज्य के रहने वाले हैं। कादेर अबू धाबी स्थित लुलु समूह के प्रमुख हैं। उनके बनाए इस होटल को हयात ग्रुप संचालित करेगा।