फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरिशस में जापानी पोत के भारतीय कप्तान पर मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया

Wed, 19 Aug 2020 06:01 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, जोहानिसबर्ग
विज्ञापन
एम के वकाशिओ पोत - फोटो : Social media
विज्ञापन

मॉरिशस में जापानी पोत के भारतीय कप्तान को गिरफ्तार किया गया है। वहां के अधिकारियों ने उस जापानी पोत के कप्तान को गिरफ्तार किया है जो मॉरिशस के पास उथले पानी में फंस गया था और उससे एक हजार टन तेल रिस कर हिंद महासागर के संरक्षित तट पर फैल गया था।

विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक सिवो कूथेन ने मंगलवार को कहा कि एम के वकाशिओ नामक पोत के भारतीय कप्तान सुनील कुमार नंदेश्वर पर सुरक्षित नौवहन को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में रखा गया है। उन्होंने कहा कि नंदेश्वर की जमानत पर अगले सप्ताह सुनवाई होनी है। कूथेन ने कहा कि पोत के एक अन्य अधिकारी पर भी मामला दर्ज किया गया है और वह भी हिरासत में हैं। कूथेन ने कहा, 'हम पूरी जांच कर रहे हैं और क्रू के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं।'

वकाशिओ पोत 25 जुलाई को उथले पानी में मूंगे की चट्टान से टकरा गया था और कई दिनों तक लहरों की मार झेलने के बाद पोत में दरार आ गई थी जिससे छह अगस्त को उसमें से तेल का रिसाव होना शुरू हो गया था। क्षतिग्रस्त हुए पोत से एक हजार टन तेल का रिसाव हुआ जिससे माहेबोर्ग खाड़ी का पानी और समुद्री पर्यावरण दूषित हुआ।
विज्ञापन


पर्यावरणविदों ने चेतावनी दी है कि मूंगे की चट्टानों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकेगी। वकाशिओ को तट से कम से कम सौ मील दूर रहना था लेकिन वह द्वीप से केवल एक मील की दूरी पर उथले पानी की चट्टानों से टकरा गया।

पोत नागाशिकी कंपनी का है जो इसकी जांच कर रही है कि पोत दिशा से क्यों भटक गया। जांच के लिए कंपनी ने विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा है। मॉरिशस सरकार कंपनी से मुआवजे की मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें