फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्लिन में हाईवे पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां, हिरासत में लिया गया शख्स

Wed, 19 Aug 2020 04:37 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
विज्ञापन
बर्लिन दुर्घटना - फोटो : Social media
विज्ञापन

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिसकी वजह से पूरा राजमार्ग बाधित रहा। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए ने बुधवार को बताया कि बर्लिन के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या शहर के इस राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की श्रृंखला कथित तौर पर एक शख्स ने जानबूझकर की थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। 

विज्ञापन


जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि मंगलवार की रात हुई दुर्घटनाओं में शामिल 30 वर्षीय व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया और उसके पीछे क्या मकसद था। इस मामले में शहर के सामान्य अभियोजक आज दोपहर बर्लिन न्याय समिति को मामले के बारे में सूचित करेंगे।

पुलिस और अभियोजकों ने अभी तक इस शख्स के इस काम के पीछे के मकसद के बारे में नहीं बताया है, लेकिन डीपीए ने बताया कि जांचकर्ता यह देख रहे हैं कि क्या इस शख्स ने राजनीतिक कारणों से यह काम किया या वह मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में एक व्यक्ति पर मंगलवार शाम को बर्लिन के राजमार्ग के एक हिस्से में कथित तौर पर कई वाहनों को गिरा देने का आरोप है। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चालक ने बाद में राजमार्ग पर रुककर अपनी कार की छत पर एक बॉक्स लगा दिया और उसमें विस्फोटक होने का दावा किया। हालांकि बाद में विशेषज्ञों ने बॉक्स खोला और उसमें उन्हें केवल उपकरण मिले। पुलिस ने बताया कि शख्स को हिरासत में लिया गया।

उधर, इस घटना के कारण मंगलवार शाम को लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बर्लिन रेड डिपार्टमेंट ने मंगलवार रात ट्वीट कर बताया कि कुछ 300 लोग हाईवे पर घंटों तक फंसे रहे और उन्हें जर्मन रेड क्रॉस की तरफ से मदद दी गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें