फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में भारतीय उद्यमी ने पेश की मिसाल, क्वारंटीन के लिए दे दी अपनी शानदार इमारत  

Mon, 30 Mar 2020 04:51 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस का प्रकोप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के दौर में हर कोई हरसंभव मदद और योगदान देकर मिसाल पेश कर रहा है। ऐसा ही एक मामला दुबई में सामने आया है। दुबई स्थित एक भारतीय उद्यमी ने देश के स्वास्थ्य अधिकारियों को अपनी शानदार इमारत क्वारंटीन के लिए सौंप दी है ताकि यहां संदिग्ध कोरोना मरीज रह सकें।  

विज्ञापन


गल्फ न्यूज के मुताबिक, दुबई स्थित फिंजा ज्वैलरी के संस्थापक और चेयरमैन अजय शोभराज ने जुमैराह लेक टावर्स की अपनी इमारत  स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंप दी है। इसमें करीब 400 लोग रह सकते हैं। इसे क्वारंटीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।  

'देखभाल करने वाले इस शहर की मदद और उसे वापस करने के लिए' नाम से स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है- 25 साल से दुबई में रहे रहे भारतीय उद्यमी ने जुमैराह लेक टावर्स की इमारत कोविड-19 से लड़ने के लिए दान कर दी है।    
विज्ञापन


शोभराज ने कहा, मैं मानता हूं कि ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में सभी समुदायों को साथ आना होगा और महामारी से लड़ने के लिए देश का समर्थन करना होगा। इस मुश्किल समय में मैं सरकार की मदद करके बहुत खुश हूं। इस शहर ने पिछले 25 साल के दौरान मेरी कामयाबी में अहम भूमिका निभाई है। 

Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 518 लोगों की मौत, भूटान ने क्वारंटीन की समय सीमा 21 दिन की 

इस इमारत में सभी जरूरी रखरखाव के काम पूरे कर लिए गए हैं, जैसे कि डीप क्लीनिंग, साफ-सफाई,  एयर कंडीशनिंग सर्विस आदि। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस से लड़ने और मरीजों की जांच व इलाज में पूरी सहूलियत मिलेगी।   
  
गल्फ न्यूज के मुताबिक, यूएई में अभी तक कोरोना वायरस के 570 केस सामने आए हैं और तीन की मौत हुई है। वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए यूएआई में 4 अप्रैल तक सभी सड़कों और सार्वजनिक वाहनों को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोगों को रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक घरों में ही रहने को कहा गया है।  
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें